जशपुर प्रतिमा विसर्जन हादसाः मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजे का सीएम बघेल ने किया ऐलान
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बीते शुक्रवार को दुर्गा प्रतिा विसर्जन करने जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने 18 लोगों को रौंद दिया, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कार सवार 21 वर्षीय बबलू विश्वकर्मा और 26 वर्षीय शिशुपाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पर आरोप है कि वे वाहन से गांजे की तस्करी कर रहे थे।
Recommended Video

वहीं इस हादसे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा ट्वीट कर उन्होंने कहा कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और ह्रदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिये गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि इस मामले में एसआई को निलंबित करने के साथ ही टीआई को भी लाइन अटैच किया गया है। वहीं हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। अभी भी अस्पताल में इलाजरत कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिस कार से हादसा हुआ उस कार में भारी मात्रा में गांजा लोड था। घटना के बाद लोगों ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद घटनास्थल पर हंगामे का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।












Click it and Unblock the Notifications