Jashpur News: पहाड़ी कोरवा किसानों बने आत्मनिर्भर, 80 परिवारों को दी गई बैल जोड़ी

Korwa Janjati: पहाड़ी कोरवा जनजाति के किसान अच्छी खेती- बाड़ी कर सके,इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें मदद दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

pahadi korwa

Chhattisgarg Pahadi Korwa: छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कर कार्य कर रही है। इसका उदाहरण जशपुर में देखने मिल रहा है,जहाँ जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशु पालन विभाग के माध्यम से 80 परिवारों को एक-एक बैल जोड़ी प्रदान की गई है। ताकि पहाड़ी कोरवा किसान अच्छी खेती- बाड़ी कर सके।

इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के सरडीह पाठ के किसान मंगरा राम और जलसू राम ने बैल जोड़ी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें खेती- बाड़ी करने में आसानी होगी। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लाभांन्वित किया जा रहा है। उनका राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा पहाड़ी कोरवा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्रवेश दिलाया गया है।

बच्चों को विभिन्न खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को अच्छी खेती की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके खेतो में बोर खनन का कार्य करवाया गया है। ताकि पहाड़ी कोरवा किसान अच्छी फसल लेकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क को पहुंचाया नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+