Chhattisgarh News: नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क को पहुंचाया नुकसान
Narayanpur Baster: नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में ओरछा मार्ग के झोरी गांव के पास सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। नक्सलियों ने लगभग एक सप्ताह पहले भी इस रोड को बंद किया था।

Orchha Road Naxal: छत्तीसगढ़ में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दंतेवाड़ा में जवानों के शहीद होने के बाद पसरे मातम के बीच नक्सलियों ने नारायणपुर में उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने ओरछा मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह सड़कों को खोदकर वहां बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़ काटकर डाल अपने बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं।
नक्सलियों ने ओरछा मार्ग के झोरी गांव के पास सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ज्ञात हो कि नक्सली अक्सर सड़को को क्षतिग्रस्त करके बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में रहते हैं,ताकि सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा सके। नक्सलियों ने लगभग एक सप्ताह पहले भी इस रोड को बंद किया था। आशंका जताई जा रही है कि ओरछा समेत बस्तर के अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क पर आईईडी विस्फोटक हो सकते हैं। दंतेवाड़ा में हुई घटना के बाद इसको लेकर आशंका अधिक बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications