JANJGIR: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ, 10 साल में पूर्ण हुआ निर्माण
CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश श्री बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे वर्चुअली आज दोपहर जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया।
बताया जा रहा है कि इस ब्रिज का निर्माण लगभग 10 साल में हुआ है,इसलिए क्षेत्र की जनता में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला तथा तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के उक्त ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।
यह भी पढ़ें CG: नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न, 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग आरक्षक हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications