अमानवीय, असंवेदनशील और शर्मनाक: तड़पते हुए घायल ट्रक ड्राइवर ने तोड़ा दम, भीड़ लूटती रही प्याज

Inhuman, sensitive and shameful: The injured truck driver broke down in agony, the crowd kept looting onions

बेमेतरा, 16 मई। भीड़ कभी-कभी इतनी अमानवीय होती है कि उसे सिर्फ अपना स्वार्थ ही नजर आता है।ऐसा ही उदहारण सोमवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देखने मिला, जहां छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो ट्रकों की भिड़ंत होने से वाहन चालकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ड्राइवर का सिर ही धड़ से जुदा हो गया,वहीं दूसरे ट्रक का ड्रायवर भीड़ ही शर्मनाक हरकत की वजह से अपनी जान नहीं बचा पाया। दरअसल हादसे के बाद ट्रक में राखी प्याज की बोरियां सड़को पर फ़ैल गई। पब्लिक उन्हें लूटने में व्यस्त हो गई और ड्राइवर ने तड़तपते हुए दम तोड़ दिया।

beme

मिली जानकारी के अनुसार , एक ट्रक सीमेंट की बोरियां भरकर रायपुर से मध्य प्रदेश जा रहा था। सुबह लगभग 5 बजे वह नेशनल हाईवे पर ग्राम गुनरबोड के पास करीब था कि अचानक ट्रक के सामने वाला टायर फट गया। इसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर प्याज लेकर कवर्धा से रायपुर जा रहे एक दूसरे ट्रक से सामने से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक ड्राइवर का सिर ही धड़ से अलग हो गया।

वहीं दूसरे ट्रक के चालक पीलू साहू और हेल्पर तुलाराम साहू गंभीर तौर से घायल हो गए ,लेकिन मौके पर लोगों की जबरदस्त भीड़ होने के बावजूद किसी ने उनकी मदद नहीं की।ट्रक पलटने से उसमे रखे प्याज़ सड़क पर फैल गए ,जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी का ध्यान प्याज लूटने में था , यह सब आधा घंटे टाक चलता रहा पर किसी ने घायल ड्रायवर की मदद नहीं की। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने की कोशिश की तब तक ड्रायवर पीलू साहू की मौत हो चुकी थी।

दूसरी तरफ सीमेंट ले जा रहे ट्रक ड्रायवर का शव अंदर बुरी तरह से फंसा चुका था,उसका सिर भी अलग होकर अंदर ही फंस गया था । इसके बाद पुलिस ने दो क्रेन बुलवाकर 6 घंटो की मशक्कत करके ट्रक से शव को ट्रक से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी राजीव शर्मा के मुताबिक कि सीमेंट से भरा ट्रक सीमा से अधिक लोड था। सभी मृतकों की पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा ने किया जेल भरो आंदोलन, कांग्रेस ने बताया नौटंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+