IND vs AUS: अपने पहले T20 मैच के लिए बेताब है रायपुर, क्या टीम इंडिया लेगी ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप का बदला?
India-Australia T20 Series: भारत ने भले ही क्रिकेट विश्वकप विजेता का ख़िताब गंवा दिया हो,लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट का महायुद्ध थमा नहीं हैं। जल्द ही रायपुर में दोनों टीमों के बीच भीषण मुकाबला होने वाला है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई 5 टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में होगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अपना पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेल रही है,जबकि 26 नवंबर को दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम, 28 नवंबर को गुवाहाटी. 1 दिसंबर को रायपुर में चौथा मैच होगा। इसके आलावा पांचवा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
रायपुर का स्टेडियम है खास
ज्ञात हो कि रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में 65 हजार दर्शकों की क्षमता है। इसे भारत के बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक माना जाता है, हालाकि रायपुर के स्टेडियम में आईपीएल के मैच के अलावा रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के 2 सीजन भी रायपुर स्टेडियम में खेला गया है। वहीं हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन डे इंटरनेशनल मैच भी खेला गया था। .
कब पहुंचेंगे खिलाडी?
इस बीच भारत आस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबले के लिए तैयारी शुरु हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री इस सप्ताह ही शुरु होने की संभावना है। वहीं शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को तैयार करने का काम भी शुरु हो गया है।क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 30 तारीख को रायपुर पहुंचने वाले हैं।
टिकट की कीमत होगी घोषित
गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मेचों की सीरीज 23 नंवबर से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच मैचों खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का एक मैच नागपुर में होना था, लेकिन कुछ कारणों से नागपुर के बजाए अब ये मैच रायपुर में खेला जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार दोनों देशों के बीच ये मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा। टिकट के रेट भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे। स्टेडियम में सीटों की गणना एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही टिकट की कीमत तय कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications