छत्तीसगढ़ में भी एमपी फॉर्मूला? 6 सांसदों को मैदान में उतारेगी बीजेपी, जल्द जारी करेगी दूसरी लिस्ट
Chhattisgarh chunav, BJP second list: छत्तीसगढ़ में भाजपा पिछले महीने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। अगले सप्ताह भाजपा अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार कि इस लिस्ट में 69 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। सूत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी कुल 6 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है।
69 सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा 28 सितंबर को रायपुर में एक बैठक में हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। बैठक में 69 सीटों पर उतारे जाने वाले प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार बीजेपी छत्तीसगढ़ में भी सांसदों को टिकट देगी। छत्तीसगढ़ से हमारे 9 सांसद हैं और पार्टी उनमें से कम से कम 6 को टिकट देने की सोच रही है। दुर्ग से सांसद विजय बघेल का नाम पहली लिस्ट में ऐलान हो चुका है। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रमुख अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और रायपुर के सांसद सुनील सोनी ऐसे सांसद हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकता है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले महीने 90 में से 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रत्याशियों के नामों को 28 सितंबर को अंतिम रूप दिया गया। अगले सप्ताह इसकी घोषणा की जाएगी। बता दें कि अगर 69 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होता है तो यह बीजेपी की छत्तीसगढ़ में दूसरी और आखिरी लिस्ट होगी। क्योंकि पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications