CM भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच ज़ुबानी तकरार जारी है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मूर्खों का सरकार कहा था। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने जनता को गाली दी है, हमारे नेता को उन्होंने गाली दी है। मोदी जी को इतना अहंकार हो गया है कि अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझते हैं। बघेल ने आगे कहा कि यह अहंकार रावण का नहीं रहा तो मोदी का अहंकार कहां टिकेगा।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के अपनी चुनावी सभाओं के अंतिम दिन कांग्रेस पर आक्रमण तेज करते हुए राहुल गांधी पर कई बार तंज कसा था। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के सब लोगों के पास मेड इन चाइना फोन होता है। अरे, मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हैं लोग? पीएम, ने आगे कहा था कि कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों को न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 17 नवंबर को होगा द्वितीय चरण का मतदान, चुनाव आयोग ने तैयारियों को परखा












Click it and Unblock the Notifications