नक्सलियों के खिलाफ कितनी सफलता? छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
Chhattisgarh Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का दावा है कि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को 6 माह के भीतर नक्सलियों पर हुई कार्रवाई के आंकड़े किये। उन्होंने अपनी सरकार की सरहना करने के साथ कहा कि देशभर में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है।
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा कहा कि छत्तीसगढ़ के बीते 6 महीने के भीतर 150 नक्सली मारे गए हैं,जबकि 526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 633 नक्सलियों कों गिरफ्तार भी किया गया है। विजय शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 6 महीने में विष्णुदेव साय की सरकार में बड़े काम हुए हैं। कांग्रेस केवल कानून व्यवस्था के नाम पर सियासत करती है। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में जो कार्रवाई नहीं हुई थी, यह हमारे कार्यकाल में हो रही है।

ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कहा था कि भाजपा सरकार 'उन इलाकों में विकास लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जहां सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि हम सड़कें, पक्के घर बना रहे हैं, बिजली और पानी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 6 महीने पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन साल में नक्सलवाद को खत्म करने की प्रतिबद्धता जतायी थी. मुझे भरोसा है कि हम ऐसा कर पाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम पिछले छह महीनों से पूरी ताकत से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में बाढ़ जैसे हालात












Click it and Unblock the Notifications