CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में बाढ़ जैसे हालात
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में उस समय भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। हालत यह हैं कि बस्तर संभाग में दो दिन से जारी बारिश के बाद नदी, नाले उफान पर आ चुके हैं। सुकमा और बीजापुर में नदी-नालों के उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से दोरनापाल और कोंटा के बीच एर्राबोर नाले के उफान में आने से बस्तर का संपर्क तेलंगाना, आंध्रप्रदेश से टूट गया है।
बस्तर में बीते दो दिन से जारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुकमा और बीजापुर में बाढ़ की वजह से यात्री फंसे हुए हैं। प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन की टीम को नियुक्त किया है।

इसी मध्य अगले 24 घंटे के लिए 10 जिलों को अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सुकमा और बीजापुर रेड अलर्ट हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि दक्षिण व मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 355.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 355.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 854.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 138.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 204.3 मिमी, बलरामपुर में 341.3 मिमी, जशपुर में 241.4 मिमी, कोरिया में 249.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 205.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 291.1 मिमी, बलौदाबाजार में 314.7 मिमी, गरियाबंद में 428.2 मिमी, महासमुंद में 251.6 मिमी, धमतरी में 396.7 मिमी, बिलासपुर में 347.9 मिमी, मुंगेली में 340.2 मिमी, रायगढ़ में 332.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 205.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 332.3 मिमी, सक्ती में 277.4 कोरबा में 397.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 343.2 मिमी, दुर्ग में 223.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 287.0 मिमी, राजनांदगांव में 409.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 409.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 267.3 मिमी, बालोद में 465.3 मिमी, बेमेतरा में 202.6 मिमी, बस्तर में 513.1 मिमी, कोण्डागांव में 409.4 मिमी, कांकेर में 445.8 मिमी, नारायणपुर में 476.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 463.0 मिमी और सुकमा जिले में 652.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
यह भी पढ़ें Mumbai Weather News: मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी,3 दिन नही मिलेगी राहत












Click it and Unblock the Notifications