छत्तीसगढ़: 'नया-नया मुल्ला है, प्याज ज्यादा खाएगा', CM भूपेश बघेल ने हिमंत बिस्वा सरमा पर किया बड़ा हमला
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब दूसरे चरण का मतदान होगा। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा को आता क्या है। नया-नया मुल्ला है, प्याज ज्यादा खाएगा।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गया है, इसलिए ज्यादा बोल रहा है। बाकी लोग कम बोल रहे हैं। चुनावी सभा के लिए रवाना होने से पहले रायपुर के हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां राम वन गमन पथ 15 साल तक क्यों नहीं बनवाया? इसका जवाब वो लोग नहीं दे पाएंगे। जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानते नहीं, वो बयान दे रहे हैं।

मोदी की गारंटी पर किसी को भरोसा नहीं- सीएम भूपेश बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी की गारंटी पर किसी को भरोसा नहीं है। बीजेपी का बस एक ही काम है जनता से झूटे वादे करना। उन्होंने कहा कि 10 साल हो गए, लेकिन 15 हजार का 15 पैसा नहीं आया। काला धन वापस लाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन काला धन कब वापस आएगा, यह कोई नहीं जानता। इससे साबित होता है कि पीएम मोदी और बीजेपी के गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करता।
जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा- सीएम भूपेश बघेल
सीएम ने कहा कि जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है। जनता के आशीर्वाद से हमारे उम्मीदवार लगातार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बार बीजेपी को करारी हार देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस को जनता का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: '2018 में जो कसर रह गई थी, 2023 में पूरा कर लेंगे', CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications