छत्तीसगढ़: '2018 में जो कसर रह गई थी, 2023 में पूरा कर लेंगे', CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। तखतपुर के बीजा में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम राज्य में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के स्पष्ट संकेत से पता चल रहा है कि इस बार बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार 2018 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। 2018 में जो कसर रह गई थी, उसे इस बार पूरा कर लेंगे।

2018 में जो कसर रह गई थी, 2023 में पूरा कर लेंगे: CM बघेल

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने 15 साल के कार्यकाल में किसानों, गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों को धोखा दिया है। बीजेपी का बस एक ही काम है, जनता से झूठे वादे करना। छत्तीसगढ़ में विकास के नाम पर छलावा किया है। जनता को गुमराह किया है। लेकिन जनता ने इस बार भी मन बना लिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बन रही है।

उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस बार रमन सिंह की जमानत जब्त हो गई है। 20 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का मतदान 70 विधानसभा सीटों पर है। हमारे उम्मीदवार लगातार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बार बीजेपी को करारी हार देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस को जनता का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब जनता का साथ हो तो फिर किसी से क्या दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोगों को 7 किलो राशन मिलता था, लेकिन हमारी सरकार ने 35 किलो राशन दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर धोखे से भी बीजेपी को चुनेंगे तो फिर से 7 किलो राशन मिलने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+