छत्तीसगढ़ में पड़ रही है भीषण गर्मी, सीएम भूपेश बघेल ने जारी किये लू से बचाव संबंधी निर्देश
रायपुर,21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में मौसम बेहद तेजी से गर्म होता जा रहा है।छत्तीसगढ़ का मध्य और उत्तरी भाग लू की चपेट में आ चुका है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में हलाकान कर देने वाली गर्मी ने जनजीवन पर असर डाला है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को रायपुर ,राजनांदगांव ,दुर्ग और बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने गर्म हवाओं को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए हैं।

अधिकतर शहरों में पड़ रही है भीषण गर्मी, स्कूलों में हुई छुट्टी
इधर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी तय समय से पहले कर दी गई है। राज्य सरकार ने 24 अप्रैल से स्कूलों की छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वही छत्तीसगढ़ में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश का लाभ मिलेगा। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था।
छांव और पानी की व्यवस्था करने निर्देश
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को आवश्यक उपाय अपनाने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश ने ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने को कहा है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर छायादार शेड, शीतल पेयजल की व्यवस्था पुख्ता करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें ONE INDIA HINDI EXCLUSIVE: गोपाल राय ने बताया, क्या अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार शाम तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समेत सभी विभागों ने मातहत दफ्तरों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। सीएम ने आम जनता के अलावा वन्य जीवों, पशु-पक्षियों के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था, वन-अग्नि को रोकने के लिए जरूरी उपाय, सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं पशुपालकों को लू के प्रभाव से बचाने जनजारूकता कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं ।
यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड बना दरिंदा,लड़की ने कलेक्टर से मांगी गर्भपात की अनुमति












Click it and Unblock the Notifications