ONE INDIA HINDI EXCLUSIVE: गोपाल राय ने बताया, क्या अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?

क्या अरविंद केजरीवाल बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?

रायपुर, 21 अप्रैल। पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार में लगी हुई है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी हैं। गोपाल राय की अगुवाई में ही आप छत्तीसगढ़ में अपनी जमीन तलाशने में लगी हुई है। पेश है दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के साथ वन इंडिया संवाददाता धीरेन्द्र गिरि गोस्वामी की विभिन्न मुद्दों पर छोटी सी चर्चा।

Recommended Video

    ONE INDIA HINDI EXCLUSIVE: गोपाल राय ने बताया, क्या अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?
    gopal rai aap

    सवाल - क्या आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है ?

    जवाब - दिल्ली में सरकार आम आदमी ने बनाई थी ,आम आदमी पार्टी की ताक़त जनता है। पंजाब में आप जो इतना बड़ा परिवर्तन देख रहे हैं ,उसमे बड़े बड़े दिग्गज और पार्टियों को जनता ने हराया। हमारी कोशिश है कि इस देश के अंदर 75 साल से चल रही राजनीति को बदला जाये ,क्योंकि भ्रष्टाचार की राजनीति से हमारा देश जितना आगे बढ़ना था ,उतना बढ़ नहीं पाया। दिल्ली में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देकर चुनाव लड़ा और चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए काम किया। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हुए काम से पंजाब के लोगों ने प्रभावित होकर बदलाव किया।

    अब देश के अलग-अलग हिस्सों से पंजाब की तरह राजनीति बदलने का संदेश हमे लोगो से मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के अंदर भी लोग बहुत तेजी से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में केवल दो पार्टियों की सरकार रही है, यहां जनता ने 2 बार कांग्रेस को और 3 बार भाजपा को मौका दिया है,लेकिन जनता के मुद्दे आज भी वहीं हैं। 15 साल में भाजपा के कार्यकाल में जितना भ्रष्टाचार हुआ, कांग्रेस ने 3 साल में उसे तोड़ दिया है। जनता बदलाव चाहती है , इसलिए आम आदमी पार्टी लोगों को जोड़कर आगे बढ़ रही है।

    सवाल - पंजाब की जीत के बाद दिल्ली की कैबिनेट देश की कैबिनेट बनना चाहती है ?

    जवाब - हमारे चाहने से कुछ नहीं होगा,देश के लोग जो चाहेंगे वही होगा। अगर देश के लोग चाहेंगे कि देश में बदलाव करना है और अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाना है ,तो वह जरूर बनेंगे ,उसी तरह अगर छत्तीसगढ़ की जनता चाहेगी कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है,तो सरकार जरूर बनेगी। हमारी पार्टी का हाईकमान आम आदमी है।

    सवाल - कल तक आपकी ईमानदार पार्टी का हिस्सा रहे कुमार विश्वास अब आपको बेईमान मानते हैं और आप से बचने देश की जनता को चेतावनी भी दे रहे हैं।

    जवाब - पंजाब के चुनाव से पहले भी कुमार विश्वास बहुत कुछ कह रहे थे,इसलिए उनपर कुछ कहना ठीक नहीं समझता हूं।

    सवाल - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मानते हैं कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियां पंजाब से अलग है ,इसलिए आम आदमी पार्टी यहां सफल नहीं होगी।

    जवाब - दिल्ली में आम आदमी के दमपर हम जीते , पंजाब में बड़े बड़े दिग्गजों को आम आदमी ने हराया ,जिनका सपना भी किसी को नहीं आता था। छत्तीसगढ़ में भी हम आम आदमी के दमपर लड़ाई लड़ रहे हैं और बहुत तेजी के साथ लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यहां के नेताओं के सपने दूसरे हैं, लेकिन आम आदमी को आम आदमी पार्टी के सपने आ रहे हैं।

    सवाल - छत्तीसगढ़ में आप दूसरी पार्टी के नेताओं से सम्पर्क कर रही है ?

    जवाब - दूसरी पार्टी के कई नेता हमसे सम्पर्क कर रहे हैं ,लेकिन हमारी पार्टी उन्हें ज्वाइन कराने से पहले सर्वे करवाएगी। सर्वे के आधार पर ही हम उन पार्टी का सदस्य बनाएंगे।

    सवाल - छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियावाद का मुद्दा भी अहम् है,आप इसे कैसे डिफेंड करेंगे?

    जवाब - हमे डिफेंड क्यों करना है ? कांग्रेस और भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के लोगो ने बनाई और इन दोनों दलों ने जनता के साथ धोखा किया,इसलिए इन पार्टियों से छत्तीसगढ़ के लोगों को लड़ना है। छत्तीसगढ़ की जनता को लगता है कांग्रेस और भाजपा अच्छी हैं,तो बदलाव नहीं होगा, छत्तीसगढ़ के आम आदमी को लगता है कि हमने दोनों को बार-बार मौका दिया। बार-बार धोखा मिला,तो बदलाव हो जायेगा।

    सवाल - क्या पंजाब में चुनावी रणनीति तैयार करने वाले संदीप पाठक ही छत्तीसगढ़ की राजनीती बनाएंगे?

    जवाब - छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के लिए हमारी पूरी पार्टी मिलकर रणनीति तैयार करेगी और वह तैयारी हो रही है।

    ONE INDIA HINDI EXCLUSIVE: गोपाल राय ने बताया, क्या अरविंद केजरीवाल बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?

    ONE INDIA HINDI EXCLUSIVE: गोपाल राय ने बताया, क्या अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री ?#arvindkejriwal #congress #aamaadmiparty #chhattisgarh

    Posted by Oneindia Hindi on Wednesday, 20 April 2022

    यह भी पढ़ें VIDEO: छत्तीसगढ़ के घने जंगलो में दिखी मानवता की मिसाल, डीआरजी के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+