ब्रेकअप को बनाया पैसे कमाने का जरिया ,युवती पहुंची जेल

कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र रहवासी इंदिरा चंद्रा का मुकेश महतो के साथ अफेयर था। कुछ वक़्त बाद दोनों के बीच किसी विषय को लेकर झगड़ा होने के बाद बातचीत बंद हो गई थी।

कोरबा,01 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा में लड़की का अपने प्रेमी से झगड़ा हुआ, तो उसने प्रेमी को कंगाल कर दिया। जब पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा,तब जाकर पता चला कि पीड़ित लड़की नहीं बल्कि लड़का है।

प्रेम प्रसंग का हुआ नाटकीय अंत

प्रेम प्रसंग का हुआ नाटकीय अंत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच का लव अफेयर का बाद नाटकीय तरीके से अंत हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने अपने प्रेमी को फंसाते हुए उसके खिलाफ यौन शोषण का फर्जी मामला दर्ज करवा दिया। लड़की ने पहले लड़के को डराया और शिकायत वापस लेने के एवज में 2 लाख वसूल किये। पैसो के लेनदेन के बाद जब लड़के को लगा कि मामला शांत हो गया है,तब लड़की ने फिर थाने में शिकायत करने के नाम पर एक लाख रुपए की डिमांड की,लेकिन इस बार लड़का चौकन्ना था।

ब्रेकअप हुआ तो करवा दी एफआईआर

ब्रेकअप हुआ तो करवा दी एफआईआर

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र रहवासी इंदिरा चंद्रा का मुकेश महतो के साथ अफेयर था। कुछ वक़्त बाद दोनों के बीच किसी विषय को लेकर झगड़ा होने के बाद बातचीत बंद हो गई थी। युवक का आरोप है कि इंदु चंद्रा ने उसको कॉल करके यौन शोषण में फंसाने की धमकी दी और 3 लाख रुपए की डिमांड की। लड़की की धमकी से घबराये लड़के के खिलाफ के पास पैसे नहीं थे ,जिसके बाद लड़की ने रामपुर चौकी में शिकायत दे दी।

लड़के ने दिए लड़की को पैसे

लड़के ने दिए लड़की को पैसे

आरोपी इंदिरा ने मुकेश को फोन करके उसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। घबराहट में युवक मुकेश ने लड़की को 2 लाख 30 हजार रुपए देकर अपनी शिकायत वापस लेने के लिए मनाया। पैसों के लेनदेन के बाद आरोपी युवती इंदु चंद्रा शपथपत्र जमा करके अपनी रिपोर्ट वापस ले ली,लेकिन बाद में फिर इंदु ने मुकेश के खिलाफ शिकायत करके मुकेश से रुपए की डिमांड की।

लड़की पहुंची जेल

लड़की पहुंची जेल

एक बार दो लाख लूटा चुके युवक को एहसास हो चुका था कि लड़की आगे चलकर फिर उसे ब्लेकमैल करेगी। इस बार लड़के ने लड़की से हुई सारी बातचीत मोबाइल पर सब रिकार्ड करके पुलिस के हवाले कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+