Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Cabinet Expansion: पूर्व सांसद रामविचार नेताम बने कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ के CM दौड़ में थे शामिल

Chhattisgarh Cabinet Expansion: पूर्व सांसद रामविचार नेताम बने कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ के CM दौड़ में थे शामिल

Ramvichar Netam Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल का विस्‍तार समाप्‍त हो चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल में वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम को स्थान दिया है। रामविचार नेताम ने हाल ही में प्रोटेम स्पीकर के तौर पर विधायकों शपथ दिलवाई है। वह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे।

ramvichar netam chhattisgarh

ज्ञात हो कि रामविचार नेताम छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए है। वह सरगुजा अंचल के बलरामपुर के ग्राम सनावल निवासी हैं। वह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सदस्य और बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है। इस दफा फिर पार्टी ने रामानुजगंज विधानसभा सीट पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था।

रामविचार नेताम ने 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डा. अजय तिर्की को पराजित करके फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश पाया है। नेताम साल 1990 से लगातार छठवीं बार विधायक हैं। वह साल 2000 से 2002 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, रहे चुके हैं। साल 2000 से 2003 तक बीजेपी अविभाजित जिला सरगुजा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

सरगुजा में है अच्छी पकड़, कई बार रह चुके हैं मंत्री

रामविचार नेताम के अध्यक्षीय कार्यकाल में सरगुजा के 8 विधानसभा में से 7 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में शानदार प्रदर्शन किया था। वह रमन सिंह सरकार में 2003 से 2005 तक आदिम जाति कल्याण एवं राजस्व मंत्री थे। इसके बाद 2005 से 2008 तक गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री पद संभाला। आगे चलकर वह 2008 से 2012 तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विधि विधायी मंत्री और 2012 से 2013 तक जल संसाधन, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज रह चुके हैं।

राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं नेताम, पत्नी भी हैं राजनीती में सक्रिय

रामविचार नेताम का कद भाजपा संगठन में बेहद बड़ा है,इस बात का अंदाजा उनके सांगठनिक सफर से लगाया जा सकता है। नेताम साल 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, 2015 में राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सहप्रभारी झारखंड प्रदेश, दिसंबर 2016 से सितंबर 2020 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रह चुके हैं। उनके लम्बे अनुभव को देखते हुए जून 2016 से 2022 राज्यसभा सांसद भी बनाया गया था।

रामविचार नेताम का परिवार भी राजनीति में सक्रिय है। उनकी पुत्री निशा नेताम जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष और पत्नी पुष्पा नेताम जिला पंचायत सदस्य है,वह अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgah CM: रामविचार नेताम लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ? चर्चा हुई तेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+