Sukma Encounter: नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, कई के ढेर होने की खबर

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 से 6 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिली है। फिलहाल नक्सली एरिया में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

जवानों और नक्सलियों के बीच चिंतागुफा के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Chhattisgarh Naxal

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम चार से छह नक्सली या तो मारे गए हैं या फिर गंभीर घायल हो गए, हालांकि घटनास्थल पर कोई शव नहीं मिला है। अधिकारियों के मुताबिक नक्सली घायल या मारे गए लोगों को जंगलों में खींचने में कामयाब रहे हैं।

जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक सुबह से ही सर्च ऑपरेशन पर चल रहे जवानों पर चिंतागुफा इलाके के कड़वल गांव के जंगलों में घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाना शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि जंगल में पहले से घात लगाए छिपे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। कई राउंड की फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है।

पूरे को घेरा, नक्सलियों ने की फायरिंग

रिपोर्ट के मुताबिक जंगलों में नक्सलियों की मूवमेंट की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, जिसके बाद उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड की फायरिंग के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 30 से 35 नक्सलियो की सूचना मिली थी। जिसके बाद नक्सलियों की तरफ से शहीदी सप्ताह मनाने की सूचना पर डीआरजी को रवाना किया गया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में 4-6 नक्सलियों के मारे जाने की या घायल होने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+