छत्तीसगढ़ः प्रेमी के लिए पत्नी ने कमरे में सोये पति के साथ की हैवानियत, मच गई चीख-पुकार
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जंगलपारा इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान पति 50 प्रतिशत के आसपास झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल पति का बयान लेने के बाद पत्नी पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला ने प्रेमी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक जंगलपारा वार्ड 5 निवासी गौतम कश्यप का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम करीब 7 बजे पति गौतम कमरे में सोया था तभी उसकी पत्नी किचन से केरोसिन लेकर आई और उसपर उड़ेल दिया फिर आग लगा दी। भभकती आग के साथ पति घर से बाहर निकला और इधर-उधर दौड़ने लगा। गौतम को आग से घिरे देखकर आसपास के लोग दंग रह गए।
इस बीच उसकी पत्नी ने एक बाल्टी पानी पति पर डाला और फरार हो गई। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में नगरी अस्पताल में भर्ती किया। उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के मुताबिक गौतम आग से करीब 50 प्रतिशत झुलस गया है।
जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी सीएल साहू और नगरी थाने के जांच अधिकारी एआर सिदार ने घायल गौतम कश्यप का बयान लिया। अधिकारियों ने बताया कि गौतम मजदूरी करता है और उसे मिर्गी की बीमारी है। अपनी पत्नी को दिनभर मोबाइल से बात देखते देखकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस को दिए गए अपने बयान में गौतम ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। घायल गौतम के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ धारा 307 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications