छत्तीसगढ़ः धमतरी में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक पर युवक को मार डाला, देर रात किया था अगवा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के आमझर गांव में नक्सलियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है, जहां उन्होंने एक युवक को घर से अगवा किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को शक था कि युवक पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहा है। गुरुवार की सुबह युवक की लाश बरामद हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लाश मिलने की जानकारी पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

dhamtari naxali killed a man after his kidnapping

बताया जा रहा है कि आमझर गांव में बुधवार की रात करीब 9 बजे 10 या 12 से वर्दीधारी नक्सली पहुंचे थे। वह युवक सीताराम नेताम को उसके घर से अगवा कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। जिले की एसपी बीपी राजभानू ने ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक को पीट-पीट कर नक्सलियों ने मारा है। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर ही फेंक दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि करीब तीन महीने पहले धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में ही नक्सलियों ने एक युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। युवक अपने पिता की अंतिम क्रिया-क्रम में शामिल होने आया था। देर रात युवक को उसके घर से अगवा कर ले गए थे। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों ने उसकी हत्या की थी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गादुलबहरा निवासी प्रह्लाद मरकाम अपने पिता की मौत की सूचना मिलने पर गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सली उसे अगवा कर साथ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+