दंतेवाड़ाः सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 6 लाख रुपये के दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने 6 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। साथ ही उनके शव को भी सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। हालांकि जवानों ने मुठभेड़ के बाद भी वहां काफी देर तक सर्चिंग की। दंतेवाड़ा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ की पुष्टी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित गोंडेरास गांव के जंगल में भारी संख्या में माओवादी मौजूद हैं।

dantewada two woman maoist killed in encounter with drg soldier

इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात को ही डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे जब जवान इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर किया है।

उनकी शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर (ACM) हिड़मे कुहरामी (30) और चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष (CNM) पोज्जा के रूप में हुई है। हिड़मे पर 5 लाख रुपए तो वहीं पोज्जा पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, जवानों ने घटना स्थल से भारी संख्या में नक्सल सामन भी बरामद किया है।

वहीं मुठभेड़ में मारी गईं दो महिला नक्सलियों को लेकर दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, ये दोनों महिला नक्सली पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रही थीं। हत्या, लूट, आगजनी, माओवाद संगठन का विस्तार, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना, जैसी कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इन दोनों का एनकाउंटर एक बड़ी सफलता है। अब इलाका थोड़ा शांत होगा। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+