Dantewada: शहीद लखमू मरकाम की चिता पर लेट गई पत्‍नी, बोलीं-'इनसे पहले मुझे जला दो', Video Viral

Dantewada Naxalite attack: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्‍सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीद लखमू मरकाम के अंतिम संस्‍कार के समय उनकी पत्‍नी चिता पर लेट गई। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

lakhmu markam wife Video

Shaheed Lakhmu Markam Wife Video: छत्‍तीगसढ़ के दंतेवाड़ा में नक्‍सली हमले में शहीद हुए जवान लखमू मरकाम के अंतिम संस्‍कार के वक्‍त जो कुछ हुआ उसने सबको रुला दिया। शहीद लखमू मरकाम की पत्‍नी उनकी चिता पर लेट गई और बोलने लगी कि इनसे पहले मुझे जला दो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भी लोगों की आंखें नम कर रहा है। (वीडियो नीचे)

जब शहीद की पत्‍नी चिता पर लेट गई

उल्‍लेखनीय है कि बुधवार को दंतेवाड़ा जिले में हमला किया था, जिसमें छत्‍तीसगढ़ पुलिस के जवान
लखमू मरकाम भी शहीद हो गए थे। गांव कसोली में शहीद लखमू मरकाम के अंतिम संस्‍कार के लिए चिता सजाई गई तो अचानक विलाप करते हुए पत्‍नी तुले मड़कामी चिता पर आकर लेट गई। वह रोते हुए कह रही थी कि इनसे पहले मुझे जला दो। यह देखकर हर कोई आंसू नहीं रोक पाया।

Dantewada Naxalite attack 2023

IED हमले में गई जान

बता दें कि नक्‍सलियों ने छत्‍तीसगढ़ पुलिस को एक बार फिर से कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे दिया। नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में दस पुलिसर्मियों की जान ले ली। ज्‍यादातर जवान दंतेवाड़ा जिले के ही रहने वाले थे।

दंतेवाड़ा नक्‍सली हमले के शहीदों की सूची

1 प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी
2 संतोष तामो
3 मुन्‍ना राम कड़ती
4 आरक्षक दुल्‍गो मंडावी
5 लखमु मरकाम
6 जोगा कवासी
7 गोपनीय सैनिक राजू राम करटम
8 हरिराम मंडावी
9 जयराम पोडियाम
10 जगदीश कवासी
11 चालक धनीराम यादव

पहले थे नक्‍सली, बाद में बने पुलिसकर्मी

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि शहीद जोगा सोढ़ी, हरिराम मंडावी, मुन्‍ना कड़ती, जोगा कवासी और गोपनीय सैनिक राजूराम करटम पहले सक्रिय नक्‍सली हुआ करते थे। पुलिस की समझाइश के बाद सरेंडर करके छत्‍तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हो गए थे और नक्‍सली हमले में मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+