दंतेवाड़ाः ग्रामीण को जंगल में ले जाकर जान से मारने के प्लान में थे नक्सली, तभी पहुंचे DRG जवान
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कल्यान थाना क्षेत्र में जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक ग्रामीण को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया। बता दें कि युवक को नक्सलियों ने चार दिन पहले घर से अगवा किया था। इस दौरान युवक को नक्सलियों ने जमकर पीटा। इससे पहले कि नक्सली युवक को जान से मारते उससे पहले ही जवान मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल पारा टेटम निवासी भीमा मड़काम को नक्सलियों ने 6 जनवरी की देर रात को उसका अपहरण कर लिया था। इस दौरान करीब 25 से 30 की संख्या में नक्सली घर पहुंचे थे फिर भीमा को उठाकर जंगल में ले गए और वहां बंधक बनाकर नक्सलियों ने खूब पीटा। इसके चलते भीमा के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।
इसी बीच जानकारी मिलने पर DRG के जवानों ने रविवार को नयनार के जंगल में हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम तक चली इस कार्रवाई में नक्सली जान बचाकर भाग गए। बताया जा रहा है कि नक्सली भीमा मड़काम की हत्या करना चाहते थे। नक्सलियों को भीमा पर पुलिस मुखबिरी का शक था। DRG जवानों ने घायल भीमा को CHC में भर्ती कराया है।












Click it and Unblock the Notifications