छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा है कोरोना,बच्चों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी

रायपुर,07 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दोगुनी गति से बढ़ रहें हैं। बीते 6 दिनों में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 गुना बढ़ गई है। गुरुवार को एक ही दिन में प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के 2400 मामले सामने आये,जिसमे से सबसे अधिक 752 मामले राजधानी रायपुर में मिले हैं। चिंता की बात यह है कि कोरोना की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। संक्रमण की जद ने जहां रायपुर एम्स के 33 डॉक्टर आ गए हैं, वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बाद अब छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

covid

शैक्षणिक संस्थानों में फैला संक्रमण,बच्चे भी रहे शिकार

छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक संस्थान कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। रायपुर एम्स के अलावा आईआईटी भिलाई के 150 छात्र और शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। इधर राजधानी रायपुर में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। रायपुर में गुरुवार रात तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार पार हो गई है, चौकाने वाली बात यह है कि मरीजों में 250 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। वहीं रायपुर में हर दिन लगभग 20 की गति से बच्चों में संक्रमण फैलता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुर्वेद अस्पताल में विशेषतौर पर बच्चों के लिए 300 बेड की व्यवस्था की गई है।

यह पढ़े भूपेश सरकार का दावा,गोबर बेचकर छत्तीसगढ़ में गौपालकों ने कमाए 100 करोड़

बच्चो में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रायपुर समेत कई जिलों में 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों में ताला लगा दिया गया है। इसके अलावा निजी स्कूलों ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के सामान्य संचालन की अनुमति मांगने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सभी स्कूलों को पत्र भेजकर 4% से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में स्कूलों को बंद रखने को कहा है।हालांकि उनका यह भी कहना है कि वह सरकार से बच्चों का टीकाकरण पूरा होने के बाद 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के सामान्य संचालन की छूट देने का आग्रह करेंगेl

जेल में कैदियों से मुलाकात बंद

कोरोना के बढ़ते मामलो ने जेल प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी हैl छत्तीसगढ़ में सभी जेलों में कैदियों से मुलाकात बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केवल बेहद जरुरी होने पर ही सिर्फ कोर्ट से जुड़े कामों के लिए अधिकृत वकील ही प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कैदियों से मिल सकेंगेl छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही प्रदेश में निर्धारित कोरोना गाइड लाइन के पालन में आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओं को स्थगित किया है।

रायपुर से लेकर सूरजपुर तक प्रशासन अलर्ट

तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में प्रशासन अपने स्तर की तैयारियों में जुट गया हैl रायपुर में कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि जिले के फुंडहर और उपरवारा में अस्थायी कोविड अस्पताल खोलकर कुल 800 बेड की व्यवस्था कर दी गई है ,वहीं सूरजपुर जिले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 600 ऑक्सीजन बेड और 60 वेंटीलेटर बेड की व्यवस्था कर ली हैl इस प्रकार पूरे प्रदेश में लगातार तैयारियां जारी हैंl

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+