छत्तीसगढ़ में शुरू होगा कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला, कुमारी शैलजा लेंगी बैठकें
CG Congress: कांग्रेस ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है,इस रिपोर्ट के आधार पर 90 विधानसभा सभा सीटों में विधायकों की प्रदर्शन के अलावा प्रभारी मंत्रियों के काम की भी समीक्षा की जाएगी।

Congress: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा है। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा बड़ी बैठक लेने वाली हैं। बुधवार को रायपुर पहुंचते ही सबसे पहले भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों की बैठक लेंगी । जिसमें सीएम भूपेश बघेल समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों शामिल होंगे।
राज्य में सत्ता और संगठन के आपसी सामंजस्य के साथ ही सियासी तिक हालातों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है, इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य की 90 विधानसभा सभा सीटों में विधायकों की प्रदर्शन के अलावा प्रभारी मंत्रियों के काम की भी समीक्षा की जाएगी।
इस समय सभी विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों को लेकर कांग्रेस में नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय विधायकों के काम के अलावा यह भी देखा जा रहा है की जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता अपने विधायक से कितना खुश हैं। कुमारी शैलजा गुरुवार को शहरी सरकार में कांग्रेस के महापौरों की बैठक होगी। जिसमें दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही चुनाव को लेकर निकायों के महापौर की भी भूमिका तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications