Congress का 85वां अधिवेशन, इकोनॉमिक परफॉर्मेंस मीट्रिक का प्रस्ताव, नौकरी और इनकम पर असर का आकलन करेंगे

कांग्रेस ने 85वें अधिवेशन के दौरान आर्थिक विकास का आकलन करने के लिए इकोनॉमिक परफॉर्मेंस मीट्रिक (New Economic Performance Metric) का प्रस्ताव पेश किया गया है। मौके पर राहुल गांधी, खड़गे और छत्तीसगढ़ के सीएम भी मौजूद रहे।

Congress Steering Committee

Congress Steering Committee छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 85वें अधिवेशन में नए आर्थिक प्रदर्शन मीट्रिक का प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस ने कहा है कि भविष्य में अपनाए जाने वाले आर्थिक प्रस्ताव के मसौदे में वादा किया गया था कि पार्टी "एक नई शुरुआत करेगी, जैसा कि हमने 1991 में किया था।" पार्टी ने आश्वस्त किया कि राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा।

85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस ने अपने मसौदा प्रस्ताव "ए न्यू इकोनॉमिक विजन फॉर इंडिया" को नए आर्थिक प्रदर्शन मीट्रिक के साथ पेश किया। यह भारत के जीवन स्तर और आर्थिक गतिशीलता और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से संबंधित है।

क्या है मकसद

"भारत के लिए एक नई आर्थिक दृष्टि" टाइटल वाले प्रस्ताव के मसौदे में कहा गया है कि "हमें एक नए आर्थिक प्रदर्शन मीट्रिक की जरूरत है जो औसत भारतीय के जीवन स्तर, आर्थिक गतिशीलता और बेहतर भविष्य की आशाओं से सीधे संबंधित हो। हमें उपायों के समग्र सेट की जरूरत है जो औसत भारतीय की वर्तमान और अपेक्षित समृद्धि को दर्शाता होगा। हर निर्णय का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाएगा कि आर्थिक प्रदर्शन मीट्रिक लोगों के लिए नौकरियों, आय, स्वस्थ जीवन स्तर और आजीविका के संदर्भ में फैसले का क्या असर होता है।

कांग्रेस के संकल्प में कहा गया, Labour intensity सभी नीति विकल्पों के मूल्यांकन के लिए प्राथमिक बेंचमार्क होना चाहिए, केवल उत्पादन के आधार पर फैसले नहीं होने चाहिए। इसमें कहा गया है कि टैक्स नीति को निवेश और मुनाफे के बजाय रोजगार और मजदूरी की ओर फिर से मोड़ा जाना चाहिए।

Recommended Video

    Sonia Gandhi Retirement पर Congress Adhiveshan में क्या बता गईं ? | Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    प्रस्ताव में कहा गया है कि Labour Surplus राष्ट्र के रूप में व्यापार हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर, भारत की आर्थिक दृष्टि को विकास की नींव के रूप में श्रम बाजार के साथ मौलिक बदलाव की जरूरत है। इस नई आर्थिक दृष्टि के साथ कांग्रेस का मकसद निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और समान अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। सभी वर्गों के लोगों के लिए अवसर और समृद्धि सुनिश्चित करना है।

    2024 के लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आयोजित अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी ने कहा, कुल मिलाकर, भारत की आर्थिक दृष्टि को विकास की नींव के रूप में श्रम बाजार के साथ एक मौलिक बदलाव की जरूरत है। इस नई आर्थिक दृष्टि के साथ, हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और समान अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है जिससे सभी वर्गों के लोगों के लिए अवसर पैदा करना है।

    बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। पूर्व पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत शीर्ष कांग्रेस नेता इस पूर्ण बैठक में शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+