कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले, केन्द्र 1 किलो धान भी छत्तीसगढ़ से नहीं खरीदता

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान धान और किसान का मुद्दा जमकर चमक रहा है। भाजपा और कांग्रेस किसानों से जुड़े मामलों में जमकर तनातनी देखने मिल रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना एक और वायदा निभा दिया। छत्तीसगढ़ के किसानों की 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी प्रदेश भर में शुरू हो चुकी है। भाजपा धान खरीदी में रोक लगवाना चाहती है, उसने धान खरीदी बंद करने के लिये चुनाव आयोग में शिकायत किया है।

SUSHIL ANAND SHUKLA

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि धान खरीदी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। धान खरीदी में केन्द्र का योगदान है। धान खरीदी में केन्द्र का योगदान केवल इतना ही है कि वह अन्य फसलों के समान धान का भी समर्थन मूल्य सिर्फ घोषित करता है। खरीदी राज्य सरकार करती है। जयराम रमेश ने उसी घोषित समर्थन मूल्य की बात कही है। मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है।

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार मार्कफेड के माध्यम से विभिन्न बैंको से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। किसानों को छत्तीसगढ़ में 2640 रूपये, देश ही नही, दुनिया में सबसे अधिक कीमत भूपेश सरकार दे रही है। भारतीय जनता पार्टी नेता भ्रम फैलाने के लिये जबरिया वाहवाही लेने के लिये राजनीति कर रहे है। पिछले साल 107 लाख मीट्रिक धान की खरीदी कांग्रेस सरकार ने किया था,जो एक बड़ी उपलब्धि है। 15 बरस में रमन सरकार के द्वारा इसका आधा धान ही खरीदा जाता था। इस वर्श 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान, छत्तीसगढ़ में BJP के पास ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+