छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां शुरू, कुमारी शैलजा ने मंत्रियों के साथ की वन 2 वन बैठक

CG Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंत्रियों से सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी निर्देश दिए हैं,ताकि विधानसभा क्षेत्रों में सत्ता संगठन की स्थिति को बेहतर तौर पर स्थपित किया जा सके।

congress

Kumari Shailja Congress: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन के भीतर भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों से उनका रुख जानने का प्रयास कर रहा है। बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सभी मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज, मंत्रियों के विभागों के संबंध में फीडबैक को लेकर चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंत्रियों से सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी निर्देश दिए हैं,ताकि चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्रों में सत्ता संगठन की स्थिति को बेहतर तौर पर स्थपित किया जा सके। भूपेश बघेल कैबिनेट के मंत्रियों से मुलाकात के बाद कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से कहा कि वह लगातार कांग्रेस के पदाधिकारियों और विधायकों से चर्चा कर रही हैं, इसी तारतम्य में मंत्रियों के साथ भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने के अलावा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा है और इस तरह की चर्चा आगे भी जारी रहेगी।

ज्ञात हो कि कुमारी सैलजा 2 दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर बुधवार दोपहर रायपुर पहुंची। आज सैलजा गुरुवार को राजीव भवन में शहर सरकार में कांग्रेस के महापौरों और सभापतियों संग मीटिंग करेंगी । जिसमें दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही चुनाव को लेकर निकायों के महापौर की भी भूमिका तय की जाएगी। इस दौरान लगातार ईडी की कार्रवाई के बाद संगठन की अगली रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, CM भूपेश बघेल ने दी छात्रों को बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+