CGPSC की परीक्षाएं UPSC की तर्ज पर करने आयोग गठित, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आदेश जारी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है।

इस संबंध में महानदी भवन मंत्रालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में गठित आयोग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के साथ ही विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने तथा परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए भी सुझाव देगी।
संघ लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र भी स्थापित कर सकेगा। ज्ञात हो कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी करता है। छत्तीसगढ़ ने इस दिशा पर काम करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आने वाले तीन वर्षों में भरे जाने वाले खाली पदों की जानकारी मांगी थी ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर कार्य शुरू, सीएम साय ने सभी विभागों के सचिवो को दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications