27 अप्रैल को आ रहा हूं छत्तीसगढ़, सरकार किसानों को तंग ना करें: राकेश टिकैत
रायपुर, 24 अप्रैल। किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में किसानो के धरना काफी दिनों से जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी किसानों की चर्चा हो चुकी है। 27 और 28 अप्रैल को मै रायपुर पहुंचने वाला हूं,जहां दो दिनों तक रहकर किसानो के धरने में बैठूंगा। सरकार से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन से दबाव बनाकर सरकार किसानों को तंग ना करें। राकेश टिकैत ने कहा कि अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वह किसानों और सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने किसानो शांति की अपील करते हुए कहा कि किसान संगठित होकर शांति से बैठें और सरकार से बातचीत का रास्ता निकालें।
Recommended Video

इधर आम आदमी पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि नवा रायपुर प्रभावित किसानों के आंदोलन के दौरान 11 मार्च को किसान सियाराम पटेल की मौत की जांच के लिए सरकार ने एक दंडाधिकारी जांच कमेटी गठित की थी , इस जांच कमेटी ने आंदोलन कर रहे किसानों के ही ऊपर उनकी साथी की मौत का ठीकरा फोड़ दिया है,जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये किसान भाइयों के साथ कैसा इंसाफ है, जो अपनी मांगों को लेकर अनवरत कई महीनो से आंदोलन कर रहे है। उनकी मांगों की शासन सुध तक नहीं ले रही है। आंदोलन रत किसान भाई मानो प्रदेश के किसान ही नही है। जिस तरह उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। आंदोलन को कुचलने के हिसाब से यह सब षड्यंत्र किया जा रहा है। आंदोलन की जो मौलिकता है , उसे दरकिनार करते हुए आयोजन समिति के ऊपर यह आरोप लगाना और जांच समिति का सहारा लेकर यह कांग्रेस सरकार प्रभावित किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है।
यह भी पढ़ें युवक ने किया अपनी ही मां के साथ रेप, उठी फांसी देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications