CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कसा अखिलेश यादव पर तंज, कहा- उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान बस्तर में हुए मतदान को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि, भाजपा बस्तर की सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि, कल प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा का मतदान बड़े अच्छे से संपन्न हुआ है। वहां 67 %मतदान हुआ है। हमको पूरा विश्वास है बस्तर लोकसभा सीट भाजपा जीत रही है।

ज्ञात हो कि सीएम साय शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। एमपी रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि, आज वह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। एमपी भाजपा के अध्यक्ष का वह लोकसभा क्षेत्र है, उनके लोकसभा क्षेत्र में दो चुनावी सभाएं हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के यह कहने पर कि, भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि - इन लोगों को समझ में नहीं आता है। उनकी पार्टी समाप्ति की ओर जा रही है। इस कारण उन सब का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और वे कुछ भी बोल रहे हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर कहा है कि, भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। देश का चुनाव है, चुनावी नज़रिये से आवश्यक चर्चाएं और बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, 22 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे देश में मोदीजी की सुनामी है। उनके दौरे से और मजबूती मिलेगी। मोदी के प्रति बस्तरवासियों के मन में गहरी आस्था बस्तर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर चौधरी ने कहा कि, बस्तर के लोगों ने बुलेट की जगह बैलेट को चुना है। यह लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी आस्था को प्रदर्शित करता है।
यह भी पढ़ें Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न, बस्तर लोकसभा में 63.78 % मतदान
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications