छत्तीसगढ़ में आज थमेगा चुनाव प्रचार, सीएम विष्णुदेव साय बोले- भाजपा पूरी 11 सीटें जीतकर बनाएगी इतिहास
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश भर से जिस तरह के फीडबैक आ रहे हैं, लगातार होती रही चुनावी सभाओं में जैसी भीड़ उमड़ रही थी, जिस तरह माताओं-बहनों का स्नेह दिख रहा था, उससे वे इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी की पूरी ग्यारह सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनके लिए भी यह चुनाव अभियान अनेक मायनों में अनोखा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता से सीधे जुडने का यह पहला अवसर था। इस दौरान 20 मार्च से अब तक साय ने छत्तीसगढ़ में 66 बड़ी जनसभाएं की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में 6 आमसभाएं और रोड शो भी की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी बस्तर मे 2 सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी। साय चुनाव प्रचार के क्रम में 24 बड़े सामाजिक सम्मेलनों में भी शिरकत की। इस तरह लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक कार्यक्रम हुआ। कुल मिलाकर 45 दिनों में 106 से ज्यादा बार जनसमूह से सीधे संवाद का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: प्रेमनगर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड़ड़ा जी, गृह मंत्री अमित शाह जी,योगी आदित्यनाथ जी समेत सभी लोकप्रिय राष्ट्रीय नेताओं की भी लगातार सभाएं हुई, जिससे भाजपा के पक्ष में और अधिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आमंत्रण पर इस बार अनेक देशों के प्रतिनिधि और नेता भारत आए, उनका छत्तीसगढ़ भी आगमन हुआ, वे काफी कुछ यहाँ से प्रेरणा लेकर अपने देश गए हैं। यह भी इस चुनाव की विशेषता रही।
प्रेस वार्ता में साय ने कहा कि जहां हम अपनी योजनाओं, रोडमैप और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच थे, वहीं देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार, बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी। विशेषकर अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ में, जहां की तासीर के बारे में सारा देश जानता है, जो सभ्यता और संस्कृति के लिए देश-दुनिया में प्रशंसित चर्चित है। वहाँ पर कांग्रेस ने जिस तरह का झूठ, दुष्प्रचार और शालीनता की सीमा पार की, उसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विश्व के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के प्रति जिस तरह की भाषा विपक्ष ने इस्तेमाल की है, उससे हम शर्मिंदा हुए हैं। यह बिल्कुल ही अस्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारा विजन पूरी तरह स्पष्ट है। हमने राजनीति में शुचिता और विश्वास का वातावरण बहाल किया है। पिछले सौ दिन में हमने कांग्रेस द्वारा पैदा किए भरोसे के संकट को दूर कर विश्वास की फिर से बहाली की है, निस्संदेह हमें तीसरे चरण में भी जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिलने जा रहा है। दोनों चरण के जो फीडबैक हमारे पास आए हैं, वह भी उत्साहजनक हैं। उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस भीषण गर्मी में भी लगातार कवरेज कर रहे मीडिया के मित्रों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि चार महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की प्रकिया समझने पहुंचे विदेशी राजनेता, सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications