Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: सीएम विष्णुदेव साय का तंज, स्पष्ट हार देखकर झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश

Chhattisgarh: बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं। कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है।

साय ने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। अस्सी से ज्यादा बार संविधान से छेड़छाड़ करने वाली कांग्रेस का यह कयास हास्यास्पद है कि मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाएगा। सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल जारी कर दी गई है। यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक जनता का आशीर्वाद उनकी सरकार को मिलता रहेगा। जब तक हम सरकार में रहेंगे, यह योजना बंद नहीं होगी। माता-बहनों का पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में उनके खाते में पहुँचता रहेगा। धान की खरीदी इकतीस सौ रूपये होती रहेगी।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा भूपेश बघेल केवल 5 किलो चावल देने का आरोप हम पर लगा रहे हैं। जबकि 5 किलो चावल तो मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल ही रहा है और हमारी सरकार भी गरीबों को उनके हक का राशन दे रही है। सीएम ने कहा कि कल भूपेश बघेल अपने झूठ की दूकान लेकर उनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सभा लेने पहुंचे मगर लोग नहीं जुटे। बमुश्किल हजार-बारह सौ लोग ही जुटाए जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ का न आना उनके दौर में उनकी सरकार के कामकाज का आईना दिखाता है। कांग्रेस की संभावित हार देखकर भूपेश बघेल लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, उनके झूठ का उन्हें करारा जवाब देगी।

यह भी पढें राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले CM विष्णुदेव साय, आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आई नौबत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+