सीएम शिवराज सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- राहुल जैसे नेता हों, तो दुश्मन की जरूरत ही नहीं
सीएम शिवराज सिंह चौहान , भूपेश बघेल , कांग्रेस सरकार,छत्तीसगढ़ , गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल , भाजपा , रमन सिंह , खैरागढ़ उपचुनाव ,मध्यप्रदेश , CM Shivraj Singh Chouhan, Bhupesh Baghel, Congress government, Chhattisga
राजनांदगांव, 08 अप्रैल । छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खैरागढ़ के साल्हेवारा में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। भाजपा के इस चुनावी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला।

अपने चित परिचित अंदाज में सीएम शिवराज ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के कलेजे का टुकड़ा है. छत्तीसगढ़ से उनका भावनात्मक रिश्ता है। सीएम शिवराज ने कहा कि वह माता बम्लेश्वरी माता से प्रार्थना करते हैं कि छत्तीसगढ़ को सुखी रखे, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहें।
छत्तीसगढ़ में गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है:शिवराज
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री शिवराज ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम भूपेश बघेल सरकार में जनता की यह मुस्कुराहट छीन ली है।छत्तीसगढ़ में आज गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है और कांग्रेस सरकार गरीबों का राशन खाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से दिया गया राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसे खा लिया है और भूपेश बघेल को रात में भी रमन सिंह दिखते हैं ।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल बदले की भावना से काम करते हैं। कांग्रेस की सरकार ने युवाओं को ना तो नौकरी दे रही है और ना ही बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा कर सकी है। वहीं सभा में उपस्थित पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि मै आज सीएम शिवराज सिंह के साथ इस अपील के साथ आया हूं कि आपको भाजपा प्रत्याशी किसान के बेटे कोमल जंघेल को चुनाव में विजय बनाना है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, लेकिन भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को तबाह व बर्बाद कर दिया है। भाजपा राज में जो छत्तीसगढ़ विकास के लिये पहचाना जाता था, वो छत्तीसगढ़ आज कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के विकास में आगे बढ़ गया है. भूपेश ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया।कांग्रेस सरकार में कलेक्टर-एसपी के पोस्टिंग के रेट भी भूपेश बघेल ने तय कर दिए. कोई काम यहाँ बिना पैसे के नहीं होता।
राहुल गाँधी पर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने छत्तीसगढ़ के कथित ढाई-ढाई साल के फार्मूले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जैसे नेता हों ,तो दुश्मन की जरूरत ही नहीं हैं ,क्योंकि केंद्र में भी घमासान मचा है और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस में आपसी अंतरकलह इतनी है कि टीएस बाबा कह रहे हैं "हम तो डूबे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे" ।
भूपेश बघेल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 लाख आवास वापस लौटा दिए:रमन सिंह
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 लाख आवास वापस लौटा दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों का मकान लौटाकर जो महापाप किया है वह माफ़ करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में विकास के लिए बीते साढ़े 3 साल में कोई भी काम नहीं किया है,इसलिए उसे सबसे लबरा यानि झूठी सरकार के तौर पर पहचाना जाने लगा है।
यह भी पढ़ें वह स्थान जहां भगवान राम ने खाये थे जूठे बेर, उसको नई पहचान देने जा रही है छत्तीसगढ़ सरकार












Click it and Unblock the Notifications