Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किराया और यात्री ट्रेनों के संचालन का उठाया मुद्दा
Bhupesh Baghel Letter To PM Modi: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने ट्रेन की अनियमित आवाजाही और इन्हें कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता को होने वाली परेशानी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है।
अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कई ट्रेन की अनियमित आवाजाही, ट्रेन को कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेन के लोगों से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने से यात्रियों को हो रही परेशानी के संबंध में सीएम भूपेश बघेल पीएम मोदी को लेटर लिखा है।

सीएम भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लंबी दूरी की ट्रेन तथा यात्रि ट्रेन को विगत लंबी अवधि से बिना किसी पूर्व जानकारी और औचित्य पूर्ण कारण के कैंसिल करने की कार्यवाही की जा रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने लेटर ने में लिखा कि शेष रेलगाड़ी के भी अत्याधिक देरी से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार से कई बार निवेदन करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
उन्होंने लेटर में बताया कि यात्री ट्रेन के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण छत्तीसगढ़ के खनिजों को अन्य राज्यों में ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा उनके परिचालन को यात्रियों की रेलगाड़ी की तुलना में अधिक प्राथमिकता दिया जाना है।
सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक, यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यात्री ट्रेन के परिचालन में ऐसी अराजकता देश के दूसरे प्रदेशों में नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार बघेल ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि वे अभिलंब सभी यात्री ट्रेन का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेन के घंटों की देरी से चलने पर रोक लगाने के लिए रेल मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दें ताकि यात्रियों में पनपे व्यापक असंतोष को खत्म में किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications