CM भूपेश ने निभाया वादा, विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली नौकरी, मंत्री अकबर ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कबीरधाम जिले के अब विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवा सरकारी नौकरी करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले के बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व, सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 80 युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को मिली नौकरी
इस मौके पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती दिया जा रहा है। उन्होंने कवर्धा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

यह भी पढ़ें.. Govardhan Pooja पर पैतृक ग्राम बेलौदी पहुंचे CM भूपेश, अपनों के साथ मनाया पर्व, राउत समाज ने दाऊ को किया जोहार
मंत्री अकबर बोले, सरकार ने अपना वादा निभाया
केबिनेट मंत्री अकबर ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार जो कहती है उन्हे पूरा भी करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कर दी है।

नौकरी पाकर युवाओ के चेहरे पर नजर आई खुशी
सरकार के इस प्रयास से जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 80 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश है। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट में नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री बघेल के प्रयासों से हमें शासकीय सेवा में आने का अवसर मिला। इसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं।
इस कार्यक्रम में यह सभी अतिथि रहे मौजूद
इस दौरान क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम राम साहू, पाषर्द प्रमोद लुनिया, मोहित महेश्वरी, कंशाराम साहू, अजहर खान, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications