Govardhan Pooja पर पैतृक ग्राम बेलौदी पहुंचे CM भूपेश, अपनों के साथ मनाया पर्व, राउत समाज ने दाऊ को किया जोहार

Govardhan Pooja का पर्व छत्तीसगढ़ में हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम बेलौदी पहुंचे, जहां पर गांव के गोवर्धन पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने ग्राम वासियों संग एक आम नागरिक की तरह कार्यक्रम का हिस्सा बने।

आम नागरिक की तरह नजर आए CM भूपेश

आम नागरिक की तरह नजर आए CM भूपेश

छत्तीसगढ़ के लोक पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पैतृक ग्राम बैलोदी पहुंचे। जहां अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच यह पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। आपको बता दें कि यहां मुख्यमंत्री के बड़े भाई हितेश बघेल का निवास है। उनका पूरा परिवार यहां निवास करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बेलौदी के कला मंच में आम जनता व ग्राम वासियों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया और स्वजनों और ग्रामीणों से भेंट किया साथ ही बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर, गोबर का लगाया तिलक

भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर, गोबर का लगाया तिलक

यहां उनकी उपस्थिति में पर्वत को अपनी उंगली में उठाए हुये श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा के समक्ष ग्राम वासियों ने हर्षाेल्लास के साथ भगवान की पूजा की। गौ माता की परिक्रमा कर गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई। ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को परम्परा अनुसार गोबर का तिलक किया। इस तरह आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। बेलौदी के राउत समाज ने राउत नाचा के माध्यम से मुख्यमंत्री को संस्कृति के अनुरूप जोहार भी किया।

प्रकृति प्रेम और परोपकार का प्रतीक है यह पर्व: CM

प्रकृति प्रेम और परोपकार का प्रतीक है यह पर्व: CM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पर्वत को प्रकृति प्रेम व परोपकार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की पूजा और संरक्षण आने वाले भावी पीढ़ियों के लिए अति आवश्यक है। इसलिए उन्होंने सभी को इस पर्व के मूलमंत्र का अनुसरण करने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा व बंधुत्व का संचार करे व हर घर धन धान्य से परिपूर्ण हो ऐसी कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+