स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

रायपुर, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

bhupesh

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री भूपेश का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार संसदीय सचिव रेखचंद जैन बीजापुर, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार, संसदीय सचिव श्र चिंतामणी महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू धमतरी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी नारायणपुर, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी 2023 तक होगा ग्राम सभाओं का आयोजन, सीएम भूपेश बघेल ने किया अभियान का आगाज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+