CM भूपेश बघेल ने ली राजिम में समीक्षा बैठक, दी विकास कार्यों की सौगात

सीएम भूपेश बघेल ने राजिम स्थित रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी, जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

bhupesh rajim

सीएम भूपेश बघेल ने राजिम स्थित रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक भी ली। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल मैंने राजिम विधानसभा क्षेत्र के छुरा, फिंगेश्वर और राजिम में लोगों से भेंट मुलाकात की। आप लोगों को यह पता ही है कि मैं शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। अब तक लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मैंने इस बात को प्रत्यक्ष रूप से देखा है कि हमारी न्याय योजनाओं से लोगों के जीवन में बहुत बदलाव आया है। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा है।

विकास कार्यों की सूची

विकास कार्यों की इस सूची में भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 7 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।

वही लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 5 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।

यह भी पढ़ें सीएम भूपेश ने किया बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का दौरा,जनता संग की भेंट-मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+