केजरीवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज, दाएं-बाएं ना झांके,कुमार विश्वास के सवालों का जवाब दें केजरीवाल
रायपुर,19 फरवरी। पंजाब चुनाव वोटिंग से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर हमला बोला है। शनिवार को रायपुर से लखनऊ रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।
Recommended Video

अरविन्द केजरीवाल की ओर से स्मार्ट क्लास को लेकर बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केजरीवाल कहते है कि उन्होंने 12 हजार स्मार्ट क्लास बनाकर, वह काम कर दिखाया है,जो 75 साल में नहीं बना हुआ। सीएम भूपेश बघेल ने सवाल किया कि देश में स्मार्ट क्लास का कांसेप्ट कुछ वर्षों पहले ही आया है। 75 साल पहले स्मार्ट क्लास का कांसेप्ट पूरी दुनिया में नहीं था, तो केजरीवाल क्या उसे हवा से ले आते?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल को कुमार विश्वास के सवालों का सीधा-सीधा जवाब देना चाहिए,उन्हें सवालों क टालने के लिए दाएं-बाएं नहीं झांकना चाहिए, क्योंकि कुमार विश्वास ने जो मुद्दा उठाया हैं वह देश की एकता,अखंडता और भावनाओं से जुड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि कल पंजाब विधानसभा चुनाव की वोटिंग है,इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लगातार विपक्षी दलों और अपने विरोधियों के निशाने पर चल रहे हैं। हाल ही में कुमार विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए थे। कुमार विश्वास के आरोप को आधार बनाकर कांग्रेस लगातार केजरीवाल को घेर रही है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से कुमार
विश्वास के आरोपों की जांच करवाने की मांग की है।
क्या कहा है केजरीवाल ने ?
दिल्ली सीएम ने आज सरकारी स्कूलों के 12,430 नए स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन करने के दौरान कहा है कि डॉ बीआर अंबेडकर का सपना था ,कि हर छात्र को बेहतरीन शिक्षा मिले। दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल बाद भी उनका यह सपना दूसरे राज्यों में साकार नहीं हो सका है । मुझे खुशी है कि बाबा साहब सपने कम से कम दिल्ली में सच होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications