Weather: दिल्ली-NCR में आएगा भयंकर तूफान! कुछ घंटे में जोरदार बारिश का अलर्ट, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। आसमान में उमड़ते बादलों और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता ने एक बार फिर करवट ली है। आइए जानते हैं मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के अनुसार अगले कुछ दिन आपके शहर के लिए कैसे रहने वाले हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरा तूफान चलने की भी आशंका जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्यिसल तक जा सकता है।

Delhi Weather Update

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

कल यानी 4 मई को भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन धूल भरी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कल के लिए भी येलो अलर्ट बरकरार रखा है। कल गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के एक से दो स्पेल देखने को मिल सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में 5 मई को कैसा रहेगा मौसम

5 मई को मौसम में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना बनी हुई है। हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है, जो थोड़ी राहत प्रदान करेगी।

दिल्ली में 6 मई को कैसा रहेगा मौसम मिजाज

6 मई तक दिल्ली का मौसम स्थिर होने की ओर बढ़ेगा। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर के समय गरज वाले बादल बनने की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, लेकिन लू (Heatwave) जैसी स्थिति फिलहाल नहीं होगी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के मौसम का हाल

  • उत्तर दिल्ली का मौसम: दोपहर में गरज-चमक और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली का मौसम: शाम के समय हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
  • पश्चिमी दिल्ली का मौसम: बादल छाए रहेंगे और रात तक हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
  • दक्षिण दिल्ली का मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, जिससे उमस से राहत मिलेगी।
  • नई दिल्ली (लुटियंस जोन) का मौसम: गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और हल्की बारिश की चेतावनी है।
  • शाहदरा का मौसम: आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी चलने की संभावना है।

NCR का वेदर अपडेट

  • नोएडा के मौसम का हाल: हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • गाजियाबाद में आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी गई है।
  • गुरुग्राम का मौसम: शाम के वक्त मौसम बदलेगा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • फरीदाबाद का मौसम: बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Aaj Ka Mausam:असम-मेघालय समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका,दिल्ली में Yellow Alert,क्या है IMD का अपडेट?
Aaj Ka Mausam:असम-मेघालय समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका,दिल्ली में Yellow Alert,क्या है IMD का अपडेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+