Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना चढ़ा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, क्या हैं आज मुंबई में ताजा भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है, रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 151363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है, अब रविवार को बाजार बंद है इसलिए आज यही रेट मान्य रहेगा। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 137641 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 112697 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹150930 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹138350 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹113200 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
सोने की तरह चांदी में भी आज मामूली इजाफा देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 1198 रुपये बढ़त के साथ 247500 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का भाव आज 2,65,000 रुपये प्रति किलो है।
चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,650
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹26,500
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,65,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
विशेषज्ञों के अनुसार, महंगाई, ब्याज दरें और भू-राजनीतिक तनाव (जैसे मध्य पूर्व संकट) कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है तो सोना सेफ हेवन के रूप में मजबूत होता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इसके आकर्षण को कम कर देती हैं। मार्केट एक्सपर्ट दीपेश शर्मा ने वनइंडिया हिंदी से कहा कि कि लंबी अवधि को लेकर एक्सपर्ट्स अभी भी बुलिश हैं। केंद्रीय बैंकों की खरीद और आर्थिक अस्थिरता के कारण सोने में आगे फिर तेजी आ सकती है। शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी रहेगी, लेकिन लंबी अवधि में सोना और चांदी दोनों निवेश के लिए मजबूत विकल्प बने रह सकते हैं।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications