CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, भुवनेश्वर साहू के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद यह घोषणा की है।

Bemetara Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में भुवनेश्वर साहू नामक युवक की मौत मामले में जारी सियासत के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा है। सीएम भूपेश बघेल ने मृतक परिवार को बड़ी राहत पहुंचाते हुए एलान किया है कि बिरनपुर में दिवंगत हुए 22 वर्षीय भुवनेश्वर साहू के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भुवनेश्वर साहू के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने के ऐलान के साथ ही 10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाने की घोषणा भी की है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बेमेतरा जिले में 2 गुटों के बीच साम्प्रदायिक हिंसा, 1 युवक की मौत
दरअसल बेमेतरा में स्थित तनावपूर्ण होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात की थी ,जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू समेत अन्य पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद बताया कि बिरनपुर की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिए हैं,जिसपर एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश संलग्न हैं। इसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर की घटना के बाद फैली अशांति को दूर करने के लिए प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी,इस साल बढ़ा 5.77 प्रतिशत रकबा












Click it and Unblock the Notifications