पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर सीएम बघेल ने किया पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं बन सकता

रायपुर। पंजाब के अंदर चल रहे हलचल के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बदलाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रही सियासी गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक इन दिनों दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं इस मामले पर जब सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विधायक दिल्ली अपनी मर्जी से जा रहे हैं। वे स्वतंत्र हैं। राज्य में कोई सियासी हलचल नहीं है।

cm bhupesh baghel give reply to former cm raman singh

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ भी पंजाब बनता जा रहा है। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता।इससे पहले कांग्रेस भवन में इसी सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है, विधायक आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुई क्या? गए हैं, आ जाएंगे। हर व्यक्ति स्वतंत्र है कोई आदमी आए जाए जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब जोड़ा जाना चाहिए, जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो उसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है।

बता दें कि इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कहा था कि छत्तीसगढ़ में पंजाब जैसे हालात नहीं हैं। उन्होंने यहां तक भी कह दिया कि यहां पर कोई अमरिंदर नहीं बनेगा। वे इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि छत्तीसगढ़ में पंजाब जैसे हालात नहीं उत्पन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि यहां पर खुद के लिए लिए गए किसी फैसले की जनता के बीच चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यहां के सभी मामले हाईकमान के आदेश के मुताबिक तय होते हैं। बता दें कि इस साल के जून महीने से ही छत्तीसगढ़ में ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर सीएम बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच ठनी हुई है। इस बात को लेकर दोनों नेता दिल्ली हाईकमान के यहां अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+