CM भूपेश बघेल ने पूछा बीजेपी से सवाल, 15 में छत्तीसगढ़ को क्या दिया? गिनाये कांग्रेस के काम

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी तरह अपने चुनावी अभियान मेंजुट चुके हैं। चुनावी दौरों के अलावा वह ट्वीटर पर भी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक के बाद एक लगातार ट्ववीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीते 5 साल के दौरान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कौन से बड़े काम हुए।

BHUPESH BAGHEL

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा से सवाल पूछते हुए लिखा कि भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया? बघेल इस ट्वीट में चार चर्चित घटनाओं आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, पोरा बाई कांड का ज़िक्र भी किया।

भाजपा से सवाल पूछने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि भाजपा से सवाल कांग्रेस ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया? उन्होंने 4 बिंदु में बताया कि कांग्रेस में स्वामी आत्मानंद स्कूल, सबको 35 किलो चावल प्रतिमाह, हॉफ बिजली बिल, कॉलेज जाने के लिए बच्चों को FREE बस दी है।

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। बघेल ने ट्वीट करके भाजपा से सवाल पूछा कि बनारस के किसानों को 2500 रुपए/क्विंटल धान का मूल्य क्यों नहीं मिल रहा है? गौरतलब है की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच धान खरीदी के श्रेय को लेकर काफी तकरार चल रही है। केंद्र सरकार का कहना है कि वह किसानो का पूरा धान खरीदती है,जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के किसानों का धान खरीदने के पैसों की व्यवस्था करती है।

यह भी पढ़ें CG Election: अमित जोगी ने बताया कांग्रेस और BJP को पति पत्नी, कहा - दिन में तकरार और रात में होता है प्यार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+