सीएम बघेल ने लिया राष्ट्र सन्त श्री ललितप्रभ सागर जी से आशीर्वाद
रविवार के दिन सीएम भुपेश बघेल रायपुर के आउटडोर स्टेडियम पहुंचे। वहां राष्ट्र सन्त श्री ललितप्रभ सागर जी के दिव्य सत्संग प्रवचन माला ‘जीने की कला'में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़,17 जुलाई: रविवार के दिन सीएम भुपेश बघेल रायपुर के आउटडोर स्टेडियम पहुंचे। वहां राष्ट्र सन्त श्री ललितप्रभ सागर जी के दिव्य सत्संग प्रवचन माला 'जीने की कला'में शामिल हुए। सीएम बघेल ने महाराज जी के प्रवाचन सुनने के बाद उनसे प्रदेश के सुख,समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद भी लिया। सीएम बघेल ने सत्संग से जुडी फोटो अपने ट्विटर पर साझा की हैं।

सीएम बघेल ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखते हैं- "आज राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्र सन्त श्री ललितप्रभ सागर जी के दिव्य सत्संग प्रवचन माला 'जीने की कला' में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज का प्रवचन सुन उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।"












Click it and Unblock the Notifications