मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

सीएम साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें Raipur: अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, प्रार्थना में मांगी छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+