छत्तीसगढ़ के रिदम केडिया ने JEE Advanced 2024 में पाया चौथा रैंक, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Chhattisgarh News: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि शाबाश बेटा। जेईई एडवांस परीक्षा में राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर हम सबको गौरवान्वित किया है। इस शानदार सफलता के लिए बेटे रिदम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

इधर रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले राजधानी रायपुर के रिदम केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिदम ने देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।
रिदम ने बताया कि उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में है रायपुर आने पर जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें CG: लोक कलाकार खुमान साव की पुण्यतिथि, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications