छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने रामनवमी पर सपरिवार की पूजा-अर्चना, लोगों के लिए की ये कामन
नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज राम नवमी भी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राम नवमी के पावन अवसर पर गृह ग्राम बगिया में सपरिवार पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि महानवमी एवं राम नवमी के पावन पर्व पर सपरिवार पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बगिया के समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

सीएम विष्णु देव ने कहा कि भये प्रगट कृपाला, जगत के पालनहार, चराचर जगत के स्वामी, रघुनंदन, कौशल्या नंदन प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस श्री राम नवमी की आप सभी छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रसार करें, यही मंगलकामना है।
यह भी पढ़ें- CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में भरी हुंकार, कहा- हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी












Click it and Unblock the Notifications