Chhattisgarh: Maruti कारों की 46 लाख कीमत के साइलेंसर चोरी का खुलासा, जानिए Silencer चोरी की खास वजह

गाड़ियां चोरी होने की खबरें आपने बहुत सुनी होगी लेकिन अब गाड़ियों के साइलेंसर भी चोरी हो रहें हैं। सरगुजा संभाग के कई स्थानों पर मारुति कार के साइलेंसर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कोरिया, 25 अगस्त। गाड़ियां चोरी होने की खबरें आपने बहुत सुनी होगी लेकिन अब गाड़ियों के साइलेंसर भी चोरी हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ में यह अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। प्रदेश के सरगुजा संभाग के कई स्थानों पर मारुति कार के साइलेंसर काटकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय साइलेंसर चोर गिरोह के 5 सदस्यों को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का साइलेंसर जप्त कर लिया गया है।

संभाग के कई जिलों में मिल रही थी शिकायतें

संभाग के कई जिलों में मिल रही थी शिकायतें

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग को साइलेंसर चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इसी तरह संभाग के कई जिलों में भी इस तरह की घटना सामने आ रही थी। इस अजीबोगरीब चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया की कोरिया जिले में विगत कुछ माह से मारूती इको कार के साइलेंसर चोरी की घटना लगातार बढ रही थी। चोर गिरोह को पकड़ने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान थाना मनेन्द्रगढ़ में एक ही रात में चार इको कार के साइलेंसर चोरी करने की घटना हो गई।

46 लाख के साइलेंसर की चोरी

46 लाख के साइलेंसर की चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सरगुजा रेंज में 76 एवं बिलासपुर जिले में 17 इको कार के साइलेंसर की चोरी की थी जिसकी कीमत लगभग 46 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान लगभग 93 चोरियों का खुलासा एसपी कोरिया ने किया। आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त दो पाना, 5 आरी, और 4 गाड़ियों के साइलेंसर , घटना में प्रयुक्त एक बाइक जप्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अम्बिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर में भी अपने साथियों के साथ 76 गाड़ियों के साइलेंसर चोरी करने की बात कबूल की है।

इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आए चोर

इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आए चोर

इस तरह लगातार चोरी की घटना ने पुलिस को मुह चिढ़ाने का काम किया। पुलिस ने कोरिया जिले के सभी थानो में पुलिस टीम को अलर्ट किया। रात में एक टीम ने सिद्ध बाबा घाट के नीचे तीन युवक बैठे देखा। जिन्हें थाना लाकर पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नीरल किन्डो, अंजीत खाखा, आशीष किन्डो बताया। उनके पास बैग की तलाशी लेने पर उनके बैग में 4 नग मारुती इको कार के साइलेंसर का टुकड़ा मिला। पूछताछ करने पर उन्होने सब्जी मंडी, मौहारपारा, चनवारीडांड से कुल 4 नग साइलेंसर काट कर चोरी करना कबूला तथा उसमें से 02 नग साइलेंसर को सिद्ध बाबा घाटी मे छुपाना बताया। जिसे आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया।

इसलिए करते थे साइलेंसर चोरी

इसलिए करते थे साइलेंसर चोरी

इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के आरोपी निरल, आशीष, अंजीत, थामस, प्रकाश और 4 अन्य साथी सभी अम्बिकापुर मे रह कर मजदूरी का काम करते थे। आरोपी प्रकाश एवं अन्य 02 किसी काम से रायपुर गये थे। वहां उन्हें मारुती ईको गाडी के साइलेंसर के बारे में जानकारी मिली। उन्हें पता लगा कि उपरोक्त साइलेंसर में कीमती धातु (प्लेटिनियम, पैलेडियम और रेडियम का डस्ट) होता है जो काफी महंगा बिकता है। उन्होंने चोरी के पूर्व रायगढ़ के कबाडी से संपर्क किया और प्रति साइलेंसर 4,000 की दर से सौदा तय किया। चूंकि आरोपी सरगुजा संभाग के सूरजपुर, अम्बिकापुर, बलरामपुर जिलों के निवासी थे। अतः सभी को संपूर्ण क्षेत्र की अच्छी जानकारी थी।

इस तरह घटना को देते थे अंजाम

इस तरह घटना को देते थे अंजाम

साइलेंसर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निरल, अंजीत, थामस, आशीष एवं अन्य का काम रैकी करना व साइलेंसर चोरी करना था। सभी दोपहर में जिन स्थानों में चोरी करना होता था वहां पहुंच जाते थे। करीबन 8 से 11 बजे तक रैकी का काम करते थे। उसके बाद देर रात साइलेंसर चोरी कर सुनसान स्थानों पर साइलेंसर के टुकडे कर कीमती धातु को काट कर बैग में भर कर अम्बिकापुर पहुंचते थे। फिर साइलेंसर के टुकडो को पार्सल बनाकर बस के माध्यम से रायगढ़ भेजते थे। जहां रायगढ़ में स्थित इनके साथी पार्सल रिसिव कर पार्सल को आगे भेज दिया जाता था।

पूरे संभाग में करते थे साइलेंसर की चोरी

पूरे संभाग में करते थे साइलेंसर की चोरी

अभी तक पूरे सरगुजा संभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले मे 10, बलरामपुर जिले में 19, सरगुजा जिले में 08, सूरजपुर जिले में 12 एवं बिलासपुर जिले में 17 सहित कुल 66 प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिली है। अन्य चोरी के मामलो मे रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। गैंग बड़े स्तर का है। ग्रामीण इलाको मे भी चोरी करने की बात सामने आई है चूंकि गैंग के चोरी का दायरा बड़ा था, इसलिए अन्य जगहों में रिपोर्ट नहीं हुई होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+