छत्तीसगढ़:बघेल सरकार को घेरने शुरू हुआ भाजपा की बैठकों का दौर

रायपुर ,28 जनवरी। छत्तीसगढ़ में 5 साल तक सत्ता का सुख भोगने वाली भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करना चाहती है,लिहाजा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली करारी शिकस्त को भूलते हुए 2023 की तैयारी में जुट गई है। आज से भाजपा का महत्त्वपूर्ण बैठकों का दौर शुरू हो गया।माना जा रहा है कि भाजपा लगातार बैठके करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ पुख्ता रणनीति तैयार कर रही है।

bjp cg

शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ, और बीजेपी जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ,पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख तौर पर बीते दिनों नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार की समीक्षा करने के साथ ,धर्मांतरण और कवर्धा के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के संबंध में जानकरी देते हुए सीएम डॉ रमन सिंह ने बताया कि भाजपा बैठकों के माध्यम से अगले 3 महीने के लिए अपनी कार्य योजनाए तैयार करेगी।

11 से 20 अप्रैल तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय

बैठक के बाद भाजपा में मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि भाजपा की बैठकों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने ज़मीनी स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी को मुखर और सक्रिय करने पर बल दिया है। नलिनेश ठोकने ने बताया कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान , मन की बात और सरल पोर्टल विषयों पर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया। बैठक में बताया गया कि पार्टी पदाधिकारियों को टोली बनाकर प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुँचना होगा। इसी तरह विधानसभा स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों और प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधि को तेज करने के साथ ही संगठन विस्तार की दिशा में काम करना होगा। भाजपा की बैठक में आला नेताओ के मार्गदर्शन में पुरे प्रदेश में 11 से 20 अप्रैल तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़:रेडी टू ईट वितरण मामले में पूर्व CM डॉ रमन सिंह का ट्वीट, कोर्ट का फैसला भूपेश सरकार के लिए सबक

शुक्रवार को भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई। पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की कोर ग्रुप के साथ चर्चा हुई,इसके बाद शाम को कोर ग्रुप की बैठक हुई , वही 30 जनवरी को भाजपा के मोर्चा ,प्रकोष्ठ आईटी सेल और मीडिया की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से नगरीय निकाय के नतीजों हार के कारणों की रिपोर्ट लेने साथ आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+